निजता नीति और शर्तें
निजता नीति और शर्तें

किशोरों के लिए निजता गाइड

Google पर आपकी निजता

यहां आपको हमसे अक्सर पूछे जाने वाले निजता से जुड़े सवालों के जवाब मिलेंगे. जैसे, डेटा क्या है? ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारी निजता नीति देखें.

आपकी जगह की जानकारी

क्या Google को मेरी जगह की जानकारी का पता चल जाता है?

इंटरनेट के आपके इस्तेमाल के आधार पर, अलग-अलग ऐप्लिकेशन और साइटें आपकी जगह की जानकारी का अंदाज़ा लगा सकती हैं. Google भी ऐसा कर सकता है. आपके डिवाइस की सेटिंग के हिसाब से, Google आपकी जगह की सटीक जानकारी का भी पता लगा सकता है. (मेरी जगह की जानकारी कितनी सटीक होती है? सेक्शन देखें)

Search, Maps या Google Assistant जैसी Google की सेवाओं पर आपकी खोज के मुताबिक ज़्यादा काम के नतीजे दिखाने के लिए, आपकी मौजूदा जगह की जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे, अगर आपने रेस्टोरेंट खोजे हैं, तो आपके लिए सबसे काम के नतीजे शायद वे हों जिनमें आपके आस-पास के रेस्टोरेंट की जानकारी दी गई हो.

अपनी जगह की जानकारी को कैसे मैनेज करें सेक्शन पर जाएं

मैं जगह की जानकारी की सेटिंग को चालू या बंद कैसे करूं?

Google पर आपके कुछ भी खोजने के दौरान, Google हमेशा उस जगह का अनुमान लगाता है जहां से खोज की जा रही है. इंटरनेट से कनेक्ट होने वाले आपके इस्तेमाल वाले किसी ऐप्लिकेशन या वेबसाइट की तरह ही, Google भी आपके आईपी पते के आधार पर आपकी जगह की जानकारी का अनुमान लगा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google को कैसे पता चलता है कि मैं कहां हूं? सेक्शन देखें

Google का इस्तेमाल करते समय अपनी जगह की सटीक जानकारी शेयर करनी है या नहीं, यह चुनने के लिए अलग-अलग ऐप्लिकेशन, साइटों, और अपने डिवाइस के लिए 'जगह की जानकारी की अनुमति' सेटिंग को चालू या बंद किया जा सकता है.

अगर आपने Google खाते में घर या ऑफ़िस के पते सेट किए हैं और Google के अनुमान के मुताबिक आप घर या ऑफ़िस में हैं, तो आपकी खोज के लिए उसी सटीक पते का इस्तेमाल किया जाएगा.

मेरी जगह की जानकारी कितनी सटीक होती है?

आपकी जगह की अनुमानित जानकारी

Google पर आपके कुछ भी खोजने के दौरान, Google हमेशा उस जगह का अनुमान लगाता है जहां से खोज की जा रही है. इस तरह Google आपको काम के नतीजे दिखा सकता है. साथ ही, यह किसी नए शहर से खाते में साइन इन करने जैसी असामान्य गतिविधि का पता लगाकर आपके खाते को सुरक्षित रख सकता है.

जगह की अनुमानित जानकारी के दायरे में आने वाला इलाका तीन वर्ग किलोमीटर से बड़ा होता है और इसमें कम से कम 1,000 उपयोगकर्ता होते हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि ऐसे किसी इलाके से की जाने वाली खोज के आधार पर आपकी पहचान ज़ाहिर न हो. इससे आपकी निजता को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है.

आपकी जगह की सटीक जानकारी

अनुमति देने पर, Google आपकी जगह की सटीक जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है. उदाहरण के लिए, "मेरे आस-पास आइसक्रीम की दुकानें" या किसी दुकान पर मोड़-दर-मोड़ पैदल जाने की जानकारी जैसी खोज करने पर, सबसे काम के नतीजे दिखाने के लिए Google को आपकी जगह की सटीक जानकारी की ज़रूरत होती है.

जगह की सटीक जानकारी का मतलब, ठीक उस जगह की जानकारी से है जहां आप मौजूद हैं. जैसे, कोई खास पता.

Google को मेरी जगह की जानकारी कैसे मिलती है?

आपकी जगह की जानकारी अलग-अलग सोर्स से मिलती है. इन सभी सोर्स का एक साथ इस्तेमाल करके आपकी जगह का अनुमान लगाया जाता है.

आपके डिवाइस का आईपी पता

आईपी पते, किसी फ़ोन नंबर या एरिया कोड की तरह ही शहर/इलाके की जानकारी पर आधारित होते हैं. इसका मतलब है कि इस्तेमाल किया जा रहा कोई ऐप्लिकेशन या विज़िट की जा रही कोई वेबसाइट, आपके आईपी पते के आधार पर आपकी जगह की अनुमानित जानकारी का पता लगा सकती है. इन वेबसाइटों में google.com भी शामिल है. इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी आपके डिवाइस को आईपी पता असाइन करती है. इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए यह पता ज़रूरी होता है.

ज़्यादा जानें

आपके डिवाइस की जगह की जानकारी

अगर Google के किसी ऐप्लिकेशन या साइट को अपने डिवाइस की जगह की जानकारी इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाती है, तो इसके आधार पर यह पता लगाया जा सकता है कि आप कहां पर हैं. तकरीबन हर डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम में जगह की जानकारी की सेटिंग पहले से मौजूद होती है, जिसे डिवाइस की सेटिंग में जाकर ऐक्सेस किया जा सकता है.

ज़्यादा जानें

Google पर की गई आपकी गतिविधि

Google आपकी पिछली खोजों के आधार पर, आपकी जगह की अनुमानित जानकारी का पता लगा सकता है. जैसे, अक्सर 'मुंबई में पिज़्ज़ा' खोजने का मतलब यह हो सकता है कि आपको मुंबई के नतीजे देखने हों.

ज़्यादा जानें

आपकी लेबल की गई जगहें

अगर आपने अपने घर या ऑफ़िस का पता सेट किया है, तो Google इसके आधार पर आपकी जगह की जानकारी का अनुमान लगा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आपने अपने घर का पता सेट किया है और आपके आईपी पते, पिछली गतिविधि या जगह की जानकारी के अन्य सोर्स से यह पता चलता है कि आपकी लोकेशन आपके घर के आस-पास हो सकती है, तो हम आपकी जगह का अनुमान लगाने के लिए आपके घर के पते का इस्तेमाल करेंगे.

ज़्यादा जानें

मेरी जगह की जानकारी को कौन देख सकता है?

यह आप पर निर्भर करता है. अगर जगह की जानकारी शेयर करने की Google की सुविधा का इस्तेमाल किया जाता है, तो Google की सेवाओं पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपनी जगह की रीयल-टाइम जानकारी शेयर की जा सकती है.

देखें कि क्या आपकी जगह की जानकारी शेयर की जा रही है

जगह की जानकारी शेयर करने की सेटिंग, डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है. अगर आपको अपनी जगह की रीयल-टाइम जानकारी शेयर करनी है, तो आपको चुनना होगा कि किसके साथ और कितने समय तक यह जानकारी शेयर करनी है. जगह की जानकारी शेयर करने की सेटिंग को किसी भी समय बंद किया जा सकता है.

दूसरों के साथ अपनी जगह की रीयल-टाइम जानकारी शेयर करना सेक्शन पर जाएं

Google पर शेयर करना

अगर मैं Google पर कॉन्टेंट शेयर करूं, तो अन्य लोगों को कौनसी जानकारी दिखेगी?

Google की सेवाओं पर अन्य लोगों को आपकी कौनसी जानकारी दिखेगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस तरह का कॉन्टेंट शेयर किया है और किस तरह से शेयर किया है:

सार्वजनिक तौर पर शेयर करना

अगर Google Maps जैसे ऐप्लिकेशन पर कॉन्टेंट शेयर किया जाता है, तो अन्य लोग आपका नाम और फ़ोटो देख सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपने अपनी पसंदीदा आइसक्रीम की दुकान को रेटिंग दी है, तो Google Maps पर उस दुकान के बारे में जानकारी खोजने वाले अन्य लोग आपकी रेटिंग, नाम, और फ़ोटो देख सकते हैं.

निजी तौर पर शेयर करना

अगर आपने अन्य लोगों के साथ फ़ोटो, वीडियो, और दस्तावेज़ जैसे आइटम शेयर किए हैं, तो उन लोगों को शेयर किए गए आइटम के साथ आपका नाम और फ़ोटो दिखेगी.

अन्य लोगों के साथ आइटम शेयर करने से पहले थोड़ा सोच लें और यह समझें कि उन लोगों को किस लेवल का ऐक्सेस दिया जा रहा है. उदाहरण के लिए, अगर Google Drive का कोई फ़ोल्डर या Google Photos का कोई एल्बम दूसरे लोगों के साथ शेयर किया जाता है, तो उस फ़ोल्डर या एल्बम में नया कॉन्टेंट जोड़ने पर वे लोग उसे भी देख सकते हैं.

मेरे शेयर किए गए कॉन्टेंट (जैसे, फ़ोटो, वीडियो, और दस्तावेज़) को कौन देख सकता है?

आपके पास यह तय करने का विकल्प है कि आपको Google की सेवाओं पर कौनसा कॉन्टेंट दूसरे लोगों के साथ शेयर करना है.

यह न भूलें कि इंटरनेट पर शेयर किए गए आपके कॉन्टेंट को कोई दूसरा व्यक्ति फिर से शेयर कर सकता है. आपका कॉन्टेंट, Google के अलावा किसी बाहरी ऐप्लिकेशन के साथ और बाहरी साइटों पर भी शेयर किया जा सकता है.

अपने खाते से कभी भी अपना कॉन्टेंट मिटाया जा सकता है. हालांकि, इससे वे कॉपी नहीं मिटाई जाएंगी जिन्हें आपने पहले ही शेयर कर दिया है.

सोच-समझकर ही कॉन्टेंट शेयर करें और उसे सिर्फ़ भरोसेमंद लोगों के साथ शेयर करें.

क्या Google कभी मेरी निजी जानकारी को अन्य लोगों के साथ शेयर करता है?

हम Google के बाहर की कंपनियों, संगठनों या लोगों के साथ आपकी निजी जानकारी शेयर नहीं करते हैं. हालांकि, कुछ सीमित मामलों में ऐसा किया जा सकता है. जैसे, जब कानूनी तौर पर ऐसा करना ज़रूरी हो.

अगर आपके पास स्कूल से मिला Google खाता (Google Workspace for Education खाता) है, तो आपके इस खाते को मैनेज करने वाले एडमिन के पास आपकी जानकारी का ऐक्सेस होगा.

स्कूल का खाता मैनेज करने वाले एडमिन के लिए ऐक्सेस

आपका स्कूल का खाता मैनेज करने वाला एडमिन, आपके Google Workspace for Education खाते में यह जानकारी ऐक्सेस कर सकता है:

  • आपके खाते में संग्रहित जानकारी एक्सेस करना और उसे बनाए रखना, जैसे कि आपका ईमेल
  • आपके खाते के बारे में आंकड़े देखना, जैसे कि आप कितने ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करते हैं
  • आपके खाते का पासवर्ड बदलना
  • आपके खाते के एक्सेस को निलंबित करना या बंद करना
  • लागू कानून, नियम, कानूनी प्रक्रिया या लागू करने लायक सरकारी अनुरोध के अनुसार आपके खाते की जानकारी पाना
  • आपकी जानकारी या आपकी निजता सेटिंग को मिटाने या उसमें बदलाव करने की आपकी क्षमता पर पाबंदी लगाना

Google आपकी जानकारी कब शेयर कर सकता है

जब आपने हमें जानकारी शेयर करने की अनुमति दी हो

उदाहरण के लिए, अगर Google Assistant का इस्तेमाल करके पिज़्ज़ा ऑर्डर किया जाता है, तो रेस्टोरेंट के साथ आपका नाम और फ़ोन नंबर शेयर करने से पहले हम आपसे अनुमति लेंगे. तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन और सेवाओं के साथ सुरक्षित तरीके से डेटा शेयर करने में, Google आपकी मदद कैसे करता है सेक्शन पर जाएं

जब उसे डोमेन एडमिन के साथ शेयर करना हो (जैसा कि ऊपर बताया गया है).

जब बाहरी प्रोसेसिंग के लिए ज़रूरी हो: हम अपने साथ काम करने वाली कंपनियों के साथ निजी जानकारी शेयर करते हैं. इस डेटा को वे हमारे निर्देशों के हिसाब से प्रोसेस करती हैं. जैसे, ग्राहक सहायता में मदद के लिए हम बाहरी कंपनियों की सेवाएं लेते हैं. उपयोगकर्ताओं के सवालों के जवाब देने के लिए, हमें उन कंपनियों के साथ निजी जानकारी शेयर करनी पड़ती है.

कानूनी कारणों से

हम Google के बाहर निजी जानकारी तब शेयर करेंगे, जब हमें लगेगा कि यह इन मामलों में ज़रूरी है:

  • जब किसी देश में लागू होने वाले कानून, नियम, कानूनी प्रक्रिया या लागू होने वाले सरकारी अनुरोध को पूरा करना हो.
  • लागू होने वाली सेवा की शर्तों को एन्फ़ोर्स करना, जिसमें संभावित उल्लंघनों की जांच भी शामिल है.
  • धोखाधड़ी, सुरक्षा या तकनीकी समस्याओं का पता लगाना, रोकना या उनका समाधान करना.
  • जब कानून के तहत ज़रूरी होने पर या उसकी अनुमति मिलने पर, Google, हमारे उपयोगकर्ताओं या आम लोगों के अधिकारों, संपत्ति या सुरक्षा को नुकसान से बचाना हो.

डेटा और दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव

Google मेरे बारे में किस तरह का डेटा इकट्ठा करता है?

Google की सेवाओं के आपके इस्तेमाल के दौरान, हम वह जानकारी इकट्ठा करते हैं जो आपको सेवाएं देने, उन्हें आपके लिए ज़्यादा काम का बनाने, और उन वजहों से ज़रूरी है जिनके बारे में Google, डेटा क्यों इकट्ठा करता है? सेक्शन में बताया गया है.

सेटिंग में जाकर, यह चुना जा सकता है कि आपका कौनसा डेटा इकट्ठा किया जाए और उसका इस्तेमाल कैसे किया जाए. उदाहरण के लिए, अगर आपको हमें आपके Google खाते में YouTube पर की गई गतिविधियों का इतिहास सेव करने की अनुमति नहीं देनी है, तो YouTube पर गतिविधियों का इतिहास बंद किया जा सकता है. मैं कैसे तय करूं कि Google किस तरह का इतिहास सेव करे? सेक्शन पर जाएं

डेटा क्या है?

आपकी निजी जानकारी में ऐसी चीज़ें शामिल होती हैं जिनसे आपकी पहचान ज़ाहिर होती है. जैसे, आपका नाम और ईमेल पता. इसमें वह डेटा भी शामिल है जिसे Google उचित रूप से आपसे जोड़ सकता है. जैसे, Google खाते में मौजूद आपकी जानकारी.

आपकी निजी जानकारी में दो तरह की चीज़ें होती हैं:

आपकी दी गई जानकारी या बनाया गया कॉन्टेंट

Google खाता बनाते समय हमें आपकी निजी जानकारी, जैसे कि आपका नाम और पासवर्ड मिलता है.

आपके पास अपना बनाया गया, अपलोड किया गया या दूसरों से मिला कॉन्टेंट, जैसे कि ईमेल मैसेज और फ़ोटो सेव करने का भी विकल्प होता है.

Google पर आपकी की गई गतिविधियां

आपको बेहतर अनुभव देने के लिए, हम अपनी सेवाओं में आपकी गतिविधि के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं. इसमें ये चीज़ें शामिल होती हैं: आपके खोजे गए शब्द, देखे गए वीडियो, वे लोग जिनसे आपने बातचीत की है या जिनके साथ कॉन्टेंट शेयर किया है, और Chrome पर आपका ब्राउज़िंग इतिहास.

हम उन ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, और डिवाइसों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं जिनका इस्तेमाल, Google की सेवाएं ऐक्सेस करने के लिए किया जाता है. इससे हमें डिवाइस की बैटरी कम होने पर स्क्रीन की रोशनी कम करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है.

कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल करने पर, हम आपकी जगह की जानकारी प्रोसेस करते हैं. जैसे, मोड़-दर-मोड़ रास्ते की जानकारी देने की सुविधा. ज़्यादा जानने के लिए, जगह की जानकारी सेक्शन देखें.

Google, डेटा क्यों इकट्ठा करता है?

हम अपनी सेवाएं देने, उन्हें आपके लिए ज़्यादा उपयोगी बनाने, और अन्य वजहों से ज़रूरी जानकारी इकट्ठा करते हैं. इनके बारे में 'हम डेटा का इस्तेमाल कैसे करते हैं' लेख में बताया गया है.

उदाहरण के लिए, Google Maps आपको ट्रैफ़िक से बचाते हुए मंज़िल तक पहुंचाने में मदद कर सकता है. ऐसा वह आपकी मौजूदा जगह की जानकारी (आपके डेटा) को सार्वजनिक डेटा (मैप और सार्वजनिक जगहों के बारे में जानकारी) से मिलाकर करता है.

हम डेटा का इस्तेमाल कैसे करते हैं

अपनी सेवाएं देना

हम डेटा का इस्तेमाल अपनी सेवाएं देने के लिए करते हैं. जैसे: नतीजे देने के लिए, आपके खोजे गए शब्दों को प्रोसेस करना.

हमारी सेवाओं का रखरखाव और सुधार

डेटा से हमें अपनी सेवाओं की क्वालिटी बरकरार रखने और उन्हें ज़्यादा बेहतर करने में मदद मिलती है. उदाहरण के लिए, हम यह ट्रैक कर सकते हैं कि हमारी सेवाएं कब उपलब्ध नहीं थीं. साथ ही, यह पता लगाकर कि खोज के लिए किन शब्दों की स्पेलिंग में सबसे ज़्यादा गलतियां होती हैं, हमें अपनी सभी सेवाओं में इस्तेमाल होने वाली स्पेल चेक की सुविधाओं को और भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

नई सेवाएं विकसित करना

डेटा से हमें नई सेवाएं डेवलप करने में मदद मिलती है. उदाहरण के लिए, हमने पता लगाया कि हमारे पहले फ़ोटो ऐप्लिकेशन, Picasa में लोग अपनी फ़ोटो कैसे व्यवस्थित करते थे और हमने इस डेटा का इस्तेमाल, Google Photos को डिज़ाइन करने और उसे लॉन्च करने के लिए किया. साथ ही, हम अपनी सेवाओं को डेवलप करने और उन्हें ज़्यादा बेहतर बनाने के लिए, इन सेवाओं के साथ हुए आपके इंटरैक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन सेवाओं में हमारे जनरेटिव एआई प्रॉडक्ट भी शामिल हैं.

सामग्री और विज्ञापनों सहित मनमुताबिक बनाई गई सेवाएं देना

हम डेटा का इस्तेमाल करके, आपकी दिलचस्पी के हिसाब से कॉन्टेंट उपलब्ध कराते हैं, जैसे कि ऐसे वीडियो के सुझाव जो आपको पसंद आ सकते हैं. हम आपकी दिलचस्पी के आधार पर आपको विज्ञापन दिखा सकते हैं. ऐसा आपकी सेटिंग और उम्र के हिसाब से किया जाता है.

परफ़ॉर्मेंस का आकलन करना

हम डेटा का इस्तेमाल परफ़ॉर्मेंस को मापने के साथ-साथ, यह समझने के लिए भी करते हैं कि हमारी सेवाओं का इस्तेमाल किस तरह किया जाता है

आपके साथ संवाद

किसी संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर आपको सूचनाएं भेजने के लिए, हम आपके ईमेल पते का इस्तेमाल कर सकते हैं

Google, हमारे उपयोगकर्ताओं और जनता को सुरक्षित रखना

हम डेटा का इस्तेमाल, इंटरनेट पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं. जैसे, धोखाधड़ी का पता लगाना और उसे रोकना

दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव देने के लिए, Google डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है?

हम इकट्ठा की गई जानकारी का इस्तेमाल, अपने ऐप्लिकेशन और साइटों पर आपके मनमुताबिक अनुभव देने के लिए करते हैं. उदाहरण के लिए:

  • ऐसे वीडियो के सुझाव जो आपको पसंद आ सकते हैं
  • Google की सेवाओं का इस्तेमाल करने के आपके तरीके के हिसाब से सुरक्षा से जुड़ी सलाह (सुरक्षा जांच देखें)

हम डेटा का इस्तेमाल, आपकी दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन दिखाने के लिए भी करते हैं. हालांकि, कुछ मामलों जैसे कि खास उम्र के लोगों के लिए या सेटिंग बंद होने पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं होती है.

क्या Google मुझे मेरी दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन दिखाता है?

हमारी यह कोशिश रहती है कि आपको ज़्यादा से ज़्यादा काम के विज्ञापन ही दिखाएं जाएं. हालांकि, हम कुछ खास उम्र के लोगों या 'दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन' सेटिंग को बंद रखने वालों को उनकी दिलचस्पी के हिसाब विज्ञापन नहीं दिखाते हैं.

आपकी दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन दिखाने की सुविधा बंद होने पर भी हम आपको काम के विज्ञापन दिखा सकते हैं. उदाहरण के लिए, "नए जूते" के नतीजों वाला पेज देखने पर, आपको जूतों की किसी कंपनी का विज्ञापन दिख सकता है. विज्ञापन कुछ सामान्य चीज़ों के आधार पर दिखाए जा सकते हैं. जैसे, विज्ञापन किस समय दिखाया जा रहा है, उस समय आप कौनसी जगह में है, और देखे जा रहे पेज का कॉन्टेंट क्या है.

पूरा कंट्रोल आपके पास है

Google मेरे खाते में कौनसी जानकारी सेव करे, यह मैं कैसे तय करूं?

Photos जैसी Google की किसी सेवा का इस्तेमाल करने पर आपको ऐसी सेटिंग मिलती हैं जिनसे यह तय किया जा सकता है कि आपको अपनी फ़ोटो का बैक अप लेना और उन्हें सिंक करना है या नहीं.

ऐसी सेटिंग भी उपलब्ध हैं जिनसे आपको यह तय करने का विकल्प मिलता है कि Google की सेवाओं पर की गई आपकी गतिविधि की जानकारी, आपके Google खाते में गतिविधि के इतिहास के तौर पर सेव की जाए या नहीं. आपके पास यह भी तय करने का विकल्प होता है कि Google की सेवाएं आपके Google खाते में मौजूद इस जानकारी का इस्तेमाल, आपकी दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव देने के लिए कर सकती हैं या नहीं.

Search की सेवाओं में दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा

इस सुविधा से आपको यह चुनने का विकल्प मिलता है कि Search की सेवाएं (जैसे, Search, Maps, Shopping, होटल, फ़्लाइट, Translate, और News) आपके Google खाते में मौजूद जानकारी के आधार पर, आपको दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव दिखा सकती हैं या नहीं. इस जानकारी में आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी और सेव किया गया इतिहास शामिल है. उदाहरण के लिए, Search की सेवाएं इस जानकारी का इस्तेमाल करके, आपकी दिलचस्पी के हिसाब से एआई के जवाब उपलब्ध करा सकती हैं.

Search Services History

यह सेटिंग, Search की सेवाओं पर की गई आपकी गतिविधि का डेटा सेव करती है. इसमें आपकी खोजें और उनसे जुड़ी जानकारी शामिल है. जैसे, आपकी जगह की अनुमानित जानकारी. इस डेटा का इस्तेमाल, Search की सेवाओं पर आपको दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव देने के लिए किया जाता है. उदाहरण के लिए, टाइप करते समय, आपको पिछली खोजों के सुझाव दिख सकते हैं. Google, Search की सेवाओं पर की गई आपकी गतिविधियों के इतिहास का इस्तेमाल, अपनी सेवाओं और टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के लिए भी करता है. इसमें एआई मॉडल भी शामिल हैं. इस डेटा का इस्तेमाल Google, इसके उपयोगकर्ताओं, और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भी किया जाता है.

Google Play पर अपनी दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव पाने की सेटिंग

इससे आपको यह चुनने का विकल्प मिलता है कि Google Play आपको दिलचस्पी के हिसाब से और बेहतर अनुभव देने के लिए, आपके Google खाते में मौजूद जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है या नहीं. जैसे, Play Store से डाउनलोड किए गए और खरीदे गए आइटम की जानकारी. उदाहरण के लिए, Google Play आपको ऐप्लिकेशन के बेहतर सुझाव देने के लिए, आपके इस्तेमाल किए गए ऐप्लिकेशन की जानकारी देख सकता है.

Google Play पर की गई गतिविधियों का इतिहास

यह सेटिंग, Google Play पर की गई आपकी गतिविधियों के डेटा को आपके Google खाते में सेव करती है. जैसे, आपके डिवाइस पर खोले गए ऐप्लिकेशन. गतिविधि के इस डेटा का इस्तेमाल, Google की सभी सेवाओं पर आपको दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव देने के लिए किया जाता है. जैसे, आपकी पसंद के ऐप्लिकेशन तेज़ी से ढूंढने में मदद करना.

वेब और ऐप गतिविधि

यह सेटिंग, Google की कुछ साइटों और ऐप्लिकेशन (जैसे, Google TV) पर की गई आपकी गतिविधि का डेटा सेव करती है. इसमें आपकी जगह की जानकारी जैसी अन्य जानकारी भी शामिल होती है. साथ ही, यह Google की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाली साइटों, ऐप्लिकेशन, और डिवाइसों पर की गई गतिविधि का डेटा और सिंक किया गया Chrome इतिहास सेव करती है. आपकी गतिविधि के डेटा का इस्तेमाल, आपको Google की सेवाओं पर बेहतर सुझाव देने और आपकी दिलचस्पी के हिसाब से ज़्यादा बेहतर अनुभव देने के लिए किया जाता है.

YouTube पर गतिविधियों का इतिहास

यह सेटिंग, YouTube पर आपके देखे गए वीडियो की जानकारी सेव करती है. साथ ही, यह YouTube पर की गई आपकी खोजों को सेव करती है. YouTube पर आपकी गतिविधियों के इतिहास का इस्तेमाल, आपको बेहतर सुझाव देने और पिछली बार आपने जिस वीडियो को जहां तक देखा था उसे वहीं से देखना शुरू करने जैसी सुविधाएं देने के लिए किया जाता है.

Gemini Apps में की गई गतिविधि

इससे आपको यह चुनने का विकल्प मिलता है कि Google, Gemini पर की गई आपकी गतिविधि का डेटा इस्तेमाल कर सकता है या नहीं. जैसे, Gemini के साथ की गई आपकी चैट और शेयर किया गया कॉन्टेंट (जैसे, फ़ाइलें और फ़ोटो). इस डेटा का इस्तेमाल, Google की सेवाओं और अलग-अलग एआई मॉडल को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. Gemini Apps में की गई आपकी गतिविधि के डेटा का इस्तेमाल और भी कई कामों के लिए किया जाता है. जैसे, किसी चैट को कभी भी वहीं से शुरू करने की सुविधा देना जहां आपने उसे पहले छोड़ा था.

मैं अपना डेटा कैसे मिटाऊं?

अपने Google खाते में सेव किया गया डेटा मिटाया जा सकता है. जिस डेटा को हमेशा के लिए मिटाने का विकल्प चुना जाता है, उसे हमारे सिस्टम से हटा दिया जाता है. इसके लिए, हम एक तय प्रोसेस का सावधानी से पालन करते हैं, ताकि यह पक्का कर सकें कि यह डेटा हमारे सर्वर से पूरी तरह से हट जाए या डेटा को इस तरह रखा जाए कि उससे आपकी पहचान न हो सके.

अपने Google खाते में सेव की गई गतिविधि को देखने के लिए, मेरी गतिविधि पर जाएं. यहां आपके प्रॉम्प्ट और उस कॉन्टेंट की जानकारी मौजूद होती है जिसे आपने खोजा है, पढ़ा है, और देखा है. आपके पास अपनी गतिविधि के कुछ खास हिस्सों या किसी समयसीमा के दौरान की गई सारी गतिविधि को मिटाने का विकल्प होता है.

आपके पास यह चुनने का विकल्प भी होता है कि आपकी गतिविधि अपने-आप मिट जाए.

मैं अपना कॉन्टेंट कैसे डाउनलोड करूं?

आपके कॉन्टेंट में ईमेल, फ़ोटो, वीडियो, दस्तावेज़, शीट, टिप्पणियां, संपर्क, और कैलेंडर इवेंट शामिल हैं.

अपने कॉन्टेंट का संग्रह बनाने के लिए, अपना डेटा डाउनलोड करें पर जाएं — इससे अपने कॉन्टेंट का बैक अप लिया जा सकता है या इसे किसी अन्य कंपनी की सेवा पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

साइन आउट होने पर, मेरे पास कौन-कौनसे कंट्रोल होते हैं?

आपके पास ऐसे कंट्रोल हैं जिनकी मदद से, साइन आउट होने के दौरान भी Google को इस्तेमाल करने का तरीका चुना जा सकता है. जब आप साइन आउट हों, तो सेटिंग बदलने के लिए, g.co/privacytools पर जाएं:

खोज को पसंद के मुताबिक बनाएं

यह सेटिंग ज़्यादा काम के नतीजे और सुझाव दिखाने के लिए, इस ब्राउज़र से Google पर की गई आपकी खोजों का इस्तेमाल करती है.

YouTube पर वीडियो खोजने और देखने का इतिहास

यह सेटिंग YouTube को आपकी दिलचस्पी के हिसाब से बनाने के लिए, उस पर की गई आपकी गतिविधि का इस्तेमाल करती है. जैसे, आपके देखे और खोजे गए वीडियो.

अपने ब्राउज़र में कुछ या सारी कुकी को ब्लॉक भी किया जा सकता है. हालांकि, ऐसा करने पर वेब पर मौजूद कुछ सुविधाएं काम करना बंद कर सकती हैं. उदाहरण के लिए, कई वेबसाइटों पर साइन इन करने के लिए कुकी को चालू करना ज़रूरी होता है.

साइन आउट कर चुके उपयोगकर्ता भी यह चुन सकते हैं कि वे अपनी दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन देखना चाहते हैं या नहीं. हालांकि, हम कुछ खास उम्र के लोगों को उनकी दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन नहीं दिखाते हैं.

यह नए टैब में खुलता है(इससे फ़ुटनोट खुलता है)
  • Afrikaans
  • Bahasa Indonesia
  • Bahasa Melayu
  • Català
  • Čeština
  • Dansk
  • Deutsch
  • Eesti
  • English
  • English (India)
  • English (United Kingdom)
  • Español
  • Español (Latinoamérica)
  • Euskara
  • Filipino
  • Français
  • Français (Canada)
  • Gaeilge
  • Galego
  • Hrvatski
  • Isizulu
  • Íslenska
  • Italiano
  • Kiswahili
  • Latviešu
  • Lietuvių
  • Magyar
  • Malti
  • Nederlands
  • Norsk
  • Polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • Română
  • Slovenčina
  • Slovenščina
  • Srpski
  • Suomi
  • Svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • অসমীয়া
  • Ελληνικά
  • Български
  • ଓଡିଆ
  • Русский
  • Српски
  • Українська
  • ‫עברית‬
  • ‫اردو‬
  • ‫العربية‬
  • ‫فارسی‬
  • አማርኛ
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • ไทย
  • 한국어
  • 中文 (香港)
  • 中文(简体中文)
  • 中文(繁體中文)
  • 日本語
Google ऐप
मुख्य मेन्यू